अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा 11 फरवरी, शनिवार को जनसंघ के संस्थापक तथा एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस को समपर्ण दिवस के रूप में मंडल स्तर पर अयोजित किया जायेगा। इसकी व्यापक तैयारियों हेतु शहर जिला पदाधिकारियों, मण्डलों के पदाधिकारियों, मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की आवश्यक बैठक पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित पूर्व प्रदेश महांमत्री श्रीकिशन सोनगरा ने कहा कि भा.ज.पा संगठनात्मक रूप से सुदृढ़ हो तथा हममें राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव और मजबूत हो, इसके लिये पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महामानव के जीवन को आत्मसात करना नितान्त आवश्यक है। सोनगरा ने बैठक में उपस्थित कार्याकर्ताओ से आहवान किया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ अपनी भागीदारी सुनिष्चित करे।
विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि भा.ज.पा. का मूल भाव तथा विचार आमजन तक पहुंचे, इसलिये पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेते हुए इन कार्यक्रमों का आयोजन नितान्त आवश्यक है। बैठक में तय किया गया कि शहर कि चारों मंडल अलग-अलग स्थानों परसमर्पण दिवस आयोजित करेंगे। इसके तहत 11 फरवरी को आदर्श मंडल द्वारा अपरान्ह 3 बजे महात्मा ज्योतिबा फुले गार्डन धौला भाटा रोड़ पर, आर्य मण्डल द्वारा अपरान्ह 5 बजे चांद बावड़ी मन्दिर पर, बजरंग मंडल द्वारा सांय 4 बजे सामुदायिक भवन शास्त्रीनगर पर, पृथ्वीराज मंडल में सायं 6 बजे स्वर्णकार धर्मशाला, घाटी वाले बालाजी के पास यह कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता के रूप में बजरंग मंडल में श्रीकिशन सोनगरा व शिव शंकर हेड़ा, आर्य मंडल में अरविन्द यादव व हरीश झामनानी, पृथ्वीराज मडल में वासुदेव देवनानी व धर्मेन्द्र गहलोत तथा आदर्श मंडल में अनिता भदेल व कैलाश कच्छावा मौजूद रहेंगे।
बैठक में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, कैलाश कच्छावा, उपमहापौर अजीत सिंह राठौड़, हरीश झामनानी, जयकिशन पारवानी, कंवल प्रकाश, घीसूलाल गढ़वाल, आनन्द सिंह राजावत, रमेश मारू, रविन्द्र जसोरिया, तुलसी सोनी, रमेश शर्मा, सतीश बंसल, जयन्ति तिवारी, गोपाल सिंह चौहान, प्रकाश मीणा, विनिता जैमन, कमला जिरोता, भारती श्रीवास्तव, जे. के. शर्मा, शंकर सिंह रावत, डॉ. कमलकांत, जितेन्द्र अरोड़ा, हेमेन्द्र जैन, शंकर नाथ, सुरेन्द्र गोयल, शरद गोयल, वेद प्रकाश जोशी, भगवान खरे, राजवीर सिंह सहित प्रमुख प्रदाधिकारी मोजूद थे।

Comments
Post a Comment