अजमेर। रुद्र पुश्कर, बूढा पुष्कर पर एक स्नेह मिलन का आयोजन आगामी 25 फरवरी को अपरान्ह 4 बजे किया जा रहा है। इसमें भजन, महाआरती के पश्चात प्रसादी होगी। समारोह में अखिल भारतीय सिन्धी साधु समाज के संरक्षक एवं हरीशेवा धाम के महन्त स्वामी श्री हंसराम जी महाराज, श्री मसाणिया भैरवधाम, राजगढ़ के उपासक श्री चम्पालाल जी महाराज, श्री कपालेशवर महादेव मन्दिर के महंत श्री सेवानन्द गिरी जी आशीर्वचन देंगे।
समारोह में सम्मिलित होने के लिए स्वामी कॉम्पलैक्स में आयोजित बैठक में हरिशेवा घाट, स्वामी हरि हृदय घाट, भगत कंवर राम घाट, जाट समाज घाट, आर. के. घाट, सेन समाज घाट, रावत समाज घाट, गुर्जर समाज घाट, कोली समाज घाट, श्री सीमेंट लि. घाट के समस्त सेवाधारी उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में सभी समाज के कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर 25 फरवरी को बूढ़ा पुष्कर पहुंचने का संकल्प लिया ।

Comments
Post a Comment