विधायक अनिता भदेल ने दिए कानून व्यवस्था सुधारने के सुझाव


अजमेर। कलेक्ट्रेट के सामिति कक्ष में आयोजित अजमेर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक में दक्षिण क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने इन विषयों पर ध्यान आकर्षित किया:-
1. आदर्श नगर पुलिस चौकी हेतु आंवटित भूखंड, जो कि डी.ए.वी. शताब्दी स्कूल के पास स्थित है, का विवाद शीघ्र समाप्त किया जाये, ताकि चौकी हेतु भवन निमार्ण किया जा सके।
2. जौन्सगंज व आदर्ष नगर में हुई चोरियों का यथाशीघ्र पता लगाया जाये।
3. टै्रफिक पुलिस को दो जोन में बांटा जाये, अजमेर उत्तर और अजमेर दक्षिण। इसमें कॅन्सटेबल, सर्किल इंस्पेक्टर के पदों को तत्काल बढ़ाया जाए, जिससे अजमेर की बिगड़ी हुई यातायात को सुधारा जा सके। यातायात पुलिस को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराये जायें।
4. महिला थाना में कार्यरत कार्मिक अक्सर किसी न किसी अन्य कार्य में व्यस्त रहते हैं, जिससे थाने का कार्य प्रभावित होता है। महिलाओं के मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी या इन्वस्टीगेशन नहीं होने से महिलाएं बहुत पीडि़त होती हैं, अत: एक अतिरिक्त महिला थाना खोला जाए अथवा महिला थाने की नफरी तथा पद बढाये जायें।
5. नगर निगम अजमेर में एक थाने की स्थापना कि जाए, ताकि अवैध अतिक्रमणों हेतु तुरन्त पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।
6. अजमेर कि कानून एवम शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु यह बहुत आवश्यक है कि दरगाह क्षेत्र में रह रहे बाग्ंलादेशियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें तत्काल खदेड़ा जाए, क्योंकि बांग्लादेशियों की अवैध कारोबार, मादक पदार्थों कि तस्करी, चोरी, हत्या आदि अपराधों में अहम भूमिका होती है।
7. दरगाह तक जाने वाली नई सड़क पर हो रहे अपराधों को रोकने के लिये एक पुलिस चौकी वहां स्थापित कि जाए।
8. जैन मंदिरों मे हुई चोरियों का आज तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है, तत्काल पुलिस इन चोरियों को खोले एवम भविष्य में मंदिरों में चोरी न हो, इसकी व्यवस्था कराई जाये।
9. अजमेर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुगम बनाने के लिए यह नितान्त आवश्यक है कि अजमेर के व्यस्ततम मार्गों पर चल रहे अवैध वाहनों को तुरन्त जब्त किया जाये। वैध वाहनों को उनका रजिस्टे्रशन नम्बर वाहन पर लिखने हेतु पाबंद किया जाये, ताकि अवैध वाहन को शीघ्र पहचान कर रोका जा सके।
10. 800वें उर्स को देखते हुए पुलिस की संख्या में वृद्धि की जाए।

Comments