अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 9 फरवरी को अजमेर आगमन पर उनसे मांग की है कि अजमेर रेल्वे स्टेशन के नाम परिवर्तन के प्रकरण का हालांकि रेल्वे प्रशासन ने तो पटाक्षेप कर दिया है, लेकिन यह राज्य सरकार का क्षेत्राधिकार है, अत: राज्य सरकार अजमेर की गरिमा व इतिहास तथा अजमेर के साम्प्रदायिक सद्भाव को देखते हुए भविश्य में भी अजमेर की अस्मिता से खिलवाड़ का प्रयास नहीं करे।
भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष रासा सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, महामंत्री कैलाश कच्छावा, धर्मेन्द्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, प्रचार मंत्री कंवल प्रकाष, रविन्द्र जसोरिया, घीसूलाल गढ़वाल, आनन्द सिंह राजावत, नरपत सिंह कच्छावा आदि ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अजमेर शहर राज्य सरकार की घोर उदासीनता के कारण लगातार पिछड़ रहा है। बीसलपुर परियोजना, जो कि अजमेर जिले के लिये बनी थी, का भी जयुपर में बंटवारा कर के अजमेर के हितों पर कुठाराघात करा जा रहा है। हालात यह है कि अजमेर के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी समूचित रूप से जल वितरण नहीं हो पा रहा है। साथ ही इसी कारण अजमेर का ओद्यौगिक विकास अवरुद्ध हो गया है। अत: पहले अजमेर की आवष्यकताओं की पूर्ति करी जाये।
भा.ज.पा. ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि करोड़ों रुपए की लागत से अजमेर में बनी सीवरेज को भी सरकार की नाकामी के चलते प्रारम्भ नहीं किया जा सका है। अत: इसे शीघ्र प्रारम्भ कराया जाये। राजस्थान में अजमेर के विलय के समय राव कमीषन की सिफारिशों पर शिक्षा के प्रमुख केन्द्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का सम्पूर्ण कार्यालय अजमेर में स्थापित किया गया था, लेकिन पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनेेक महत्वपूर्ण विभाग या तो जयपुर भेज दिये गये या इसके अनेक केन्द्र बना कर अन्य जिलों में स्थापित कर शिक्षा बोर्ड को पूर्णतया विखंडित कर दिया गया है तथा शिक्षा के क्षेत्र में अजमेर की साख कम हुई है, अत: बोर्ड का गौरव लौटाने के लिये बाहर भेजे गये विभाग पुन: बोर्ड में स्थापित किये जाये। राव कमीशन की सिफारिषों पर ही मिले राजस्व मण्डल के विखंडन के प्रयास भी बार-बार होते रहे है, अत: इस पर भी स्थायी रूप से विराम लगाया जाये।
साथ ही भा.ज.पा. ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि चूंकि तीर्थराज पुश्कर, गरीब नवाज दरगाह, किशनगढ़ मार्बल मंडी तथा अन्य ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर अजमेर देश का महत्वपूर्ण केन्द्र है लेकिन इसे महानगर के रूप में विकसित करने की आवश्यकता को निरन्तर नजर अंदाज किया जा रहा है। हवाई अड्डे के स्थापना, औद्योगिक विकास के लिये स्पेशल इकॉनोमिक जोन बनाने तथा पर्यटन के क्षेत्र में विकास की सभी सम्भावनाओं पर ध्यान नहीं दिया गया, अत: इन पर भी शीघ्र क्रियान्वयन किया जाये।
भा.ज.पा. ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अजमेर में यातायात भी एक बड़ी समस्या है। अजमेर के अव्यवस्थित व अनियमित यातायात को भी दरस्त करने के लये शीघ्र ही यातायात के मास्टर प्लान बनाकर अजमेर को राहत दिलायी जाये।

Comments
Post a Comment