गुस्साये छात्र नेता चढ़ गए टंकी पर



अजमेर। राजकीय महाविद्यालय में यूथ फैस्टिवल के लिए प्राचार्य द्वारा ग्राउंड की अनुमति नहीं दिए जाने से गुस्साए पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी और और एनएसयूआई नेता ईश्वर राजोरिया पानी की टंकी पर चढ़ गए और अनुमति देने की मांग को बुलंद किया। कुछ ही देर में रामगंज थाना पुलिस और कॉलेज प्राचार्य ई आर जे ऑबर्ट घटनास्थल पहुंचे और छात्रों को समझाने की, लेकिन छात्रों की मांग थी कि उनके आइडल सांसद सचिन पायलट को घटना स्थल पर बुलाया जाए और उनकी प्रमुख मांग यूथ फैस्टिवल के लिए ग्राउंड दिया जाए। देर शाम तक चले घटनाक्रम का पटाक्षेप आखिर इस आश्वासन के साथ हुआ, जब प्राचार्य ऑबर्ट और व्याख्याता एम एल अग्रवाल ने बताया कि एक शिष्ट मंडल निदेशालय से अनुमति लेकर आएगा।

Comments