सामूहिक बलात्कार काण्ड में तीन और गिरफ्तार


केकड़ी। उपखंड के ग्राम काचरिया में विगत दिनों हुए सामूहिक बलात्कार कांड में केकड़ी पुलिस द्वारा तीन युवकों को और गिरफ्तार किया गया है।
 गिरफ्तार युवकों में मुकेश पुत्र बद्री जाट, बजरंग पुत्र शिशुपाल एवं रामजस पुत्र बालूराम जाट सभी ग्राम काचरिया के हैं। गौरतलब है कि पीडि़त किशोरी के परिजने की ओर से दर्ज करवायी गयी रिपोर्ट पर पूर्व में ही दो युवकों महावीर व कन्हैया लाल को केकड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था
। पुलिस अनुसंधान के दौरान पीडि़त किशोरी ने इस बात का खुलासा किया कि तीन और युवकों द्वारा भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस पर केकडी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा तीनो युवकों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी किये।

Comments