केकड़ी। केकड़ी के समुचित विकास के लिये मास्टर प्लान 2031 के संबंध में एक बैठक पालिका सभा भवन में बुधवार को दोपहर बाद मुख्य सचेतक रघु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।
बैठक में नगर नियोजक अजमेर गोपाल लाल चितोडिय़ा ने भी शिरकत की। बैठक में नगर के सर्वांगीण एवं चहुमुखी विकास के साथ-साथ भावी विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई एवं सभी से सुझाव आमंत्रित किये गये।
रघु शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों से आव्हान किया कि वे खुलकर मास्टर प्लान के लिये अपने सुझाव दें, जिससे कि बेहतर योजना का निर्माण संभव हो सके।
इस अवसर पर शिखर चंद जैन, प्रेम चंद चौधरी, अब्दुल करीम अंसारी, सज्जन बोयत, शांतिलाल विनायका सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment