विमंदित बच्चों को ज्वैलरी बनाने का प्रशिक्षण




अजमेर। गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्था शुभदा की ओर से विमंदित बच्चों और उनके अभिभावकों के शिक्षण-प्रशिक्षण और पुर्नवास कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आर्टीफिशिल ज्वैलरी बनाने की प्रशिक्षण कार्यशाला लगाई गई। 

इसका शुभारंभ न्यास सदर नरेन शाहनी भगत और अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहम्मद हनीफ के आतिथ्य में हुआ। प्रशिक्षण में दस प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। शुभदा संस्था के निदेशक अपूर्व सैन और सुप्रभा ने जानकारी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। 

Comments