संघ ने निकाला पथ संचलन

अजमेर। अनुशासन के साथ सधे कदम और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने रविवार को शहर के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला। संचलन जहां से भी गुजरा, वहां लोगों ने इसका दिल खोल कर स्वागत किया।

पथ संचलन का शुभारंभ सुभाष उद्यान से ठीक साढ़े दस बजे किया गया।

बैंड की स्वर लहरियां राष्ट्र भक्ति का जज्बा पैदा कर रही थी। संचलन जहां से भी गुजरा, वहीं लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय का घोष लगाकर इसका भव्य स्वागत किया। 

Comments