सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनषिप का समापन

अजमेर। सेंट पॉल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में चल रही 33वीं सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन रविवार को हो गया। समापन के अवसर पर पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर ने खिलाडिय़ों का पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र सबरवाल, कोटा जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह खानारोत भी मौजूद थे। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र स्टेट की टीम पहले स्थान पर, महाराष्ट्र की टीम दूसरे और राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में महाराष्ट्र की टीम पहले, गुजरात की दूसरे और गोवा की टीम तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में 8 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें राजस्थान, गोवा, दमन दीव, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र स्टेट, गुजरात, छत्तीसगढ़ शामिल थीं। प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सोनी ने किया। 

Comments